उत्तराखंड की आवाज
6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

6 सूत्रीय मांगो को लेकर आज नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने निगम प्रांगण में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि यूनियन राज्य सरकार को 6 सूत्रीय ज्ञापन दे चुकी है लेकिन सरकार द्वारा इस पर आज तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जिसे लेकर पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम के पार्षद सफाई कर्मचारियो से बंधुआ मजदूरों की तरह अपने निजी कार्य करा है है जोकि गलत है। कर्मचारियों की मांग थी कि अस्थाई पर्यावरण मित्रों का जुलाई माह का वेतन 800 रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाए वही 716 पर्यावरण मित्रों की भर्ती की कार्यवाही की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगे पूरी नही होती तो कर्मचारी सचिवालय कूच करेंगे इसके बाद हड़ताल को भरी हुंकार
