उत्तराखंड की आवाज़
हाउस अरेस्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु रविदास सेना भारत के रोहित गौतम का बयान: “विचारों को कैद नहीं किया जा सकता, संविधान की आवाज़ नहीं दबेगी

सहारनपुर
श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि उन्हें कल रात 12:00 बजे से देहात कोतवाली पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को सीमित किया जा सकता है, लेकिन विचारों, संघर्ष और संविधान की आवाज़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता।
रविदास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम को किया पुलिस ने हाउस अरेस्ट

रोहित गौतम ने कहा, “आज हमें हाउस अरेस्ट किया गया है, लेकिन याद रखो, विचारों को कैद नहीं किया जा सकता, संघर्ष को रोका नहीं जा सकता और संविधान की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।”
उन्होंने कहा कि वे हर प्रकार के अन्याय का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मुकाबला करते रहेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
रोहित गौतम ने कहा, “हम न झुकेंगे, न रुकेंगे, न डरेंगे। हर अन्याय का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से डटकर मुकाबला करेंगे। संघर्ष हमारा स्वाभिमान है और संविधान हमारी पहचान है। ज़ुल्म चाहे जितना बढ़े, हमारी आवाज़ उतनी बुलंद होगी।” उन्होंने बताया कि छात्रों की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर छात्रों के लिए चल रहे आंदोलन के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार को छात्रों का पक्ष सुनना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा छात्रों की मांग को ठुकरा दिया गया
उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय भीम! जय संविधान! जय भारत!” के उद्घोष के साथ किया।
