फिल्म अभिनेत्री व नवनिर्वाचित सांसद कुछ थप्पड़ मारने का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है
।संसद को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान के पक्ष में अब भीम आर्मी एकता मिशन उतर आई है । चेतावनी दी गई कि यदि महिला सीआईएसएफ जवान के खिलाफ कार्यवाही की गई तो भीम आर्मी एकता मिशन आंदोलन करेगी ।
दरअसल हिमाचल प्रदेश की मंडी से निर्वाचित सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत को उस समय एक महिला जवान थप्पड़ मार दिया था जब दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थी ।इसी प्रकरण में भीम आर्मी एकता मिशन भी कूद पड़ी ।भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने कहा कि कंगना रनौत को अपने उस घटिया बयान का खामिजा भुगतना पड़ा हैं जिसमें उन्होंने कहां था कि किसान आंदोलन में महिलाएं सौ सौ रूपय देकर बुलाई जाती है। कहां की किसान या उनका संगठन पैसे देकर किसी को नहीं बुलाता जनता अपने हकों के लिए जागरूक हो रही है । वह महिला सीआईएसएफ जवान भी किसानों में बीजेपी के खिलाफ रोष है ।
इसी का नतीजा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देखने को मिला हैं । उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार कान खोल के सुन ले अगर महिला सीआईएसएफ जवान के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई तो भीम आर्मी एकता मिशन आंदोलन करने को मजबूर होगा ।
