उत्तराखंड की आवाज़ ,देहरादून ,(by GR jayaswal) देहरादून,
अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के संस्थापक सद्गुरु स्वामी समनदास जी महाराज के ज्ञान प्रकट दिवस पर लगातार 65 वर्षों से गुरु गद्दी ऊण में सत्संग व भंडारा चलता आ रहा है पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2024 व 22 जून का अखंड व अटूट भंडारे का आयोजन सतगुरु रविदास आश्रम गुरु गद्दी ऊण मे होगा। और संपूर्ण भारत से हजारों संत महात्मा व गुरु महाराज के अनुयाई गुरु महाराज जी के इस सत्संग में आएंगे। और सभी संत महात्माओं ने मिलकर एक विचार किया है की जो गुरु महाराज का ज्ञान प्रकट दिवस है वह 21 जून को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऊण में ही मनाया जाएगा। क्योंकि ऊण आश्रम से ही शुक्रताल आश्रम उत्पन्न हुआ है आप सभी साधु संगत से अनुरोध है कि स्वामी ज्ञान भिक्षुक जी महाराज जी के द्वारा सद्गुरु स्वामी समनदास महाराज जी को जो ज्ञान प्रकाश कराया था उसे प्रकट दिवस के रूप में ऊण में मनाते आ रहे हैं और और आगे भी ऊण आश्रम में ही मनाएंगे। और सभी संत महात्माओं ने मिलकर एक निर्णय यह भी लिया की सतगुरु रविदास आश्रम शुक्रताल में सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी की जयंती बड़े जोर शोर से मनाई जाएगी। जो सितंबर के महीने में पड़ती है अतः आप सभी से अनुरोध है कि गुरु गद्दी ऊण में जो महाराज ज्ञान भिक्षुक जी का समाधि स्थल है जहां पर हम सबके रहबर सद्गुरु स्वामी समनदास महाराज जी को ज्ञान प्राप्त हुआ था वहां पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर जो 21 जून को ज्ञान प्रकट दिवस मनाया जा रहा है उसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं। तभी उसका श्रेय हमें मिलेगा नहीं तो नही। कुछ लोगों ने गुरु महाराज को अपने ज्ञान से भ्रमित करने की कोशिश की थी लेकिन अखिल भारतीय संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास मिशन जो सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी ने बनाया है मिशन के सभी महात्माओं ने आपस में मिलकर विचार किया कि स्वामी समनदास महाराज जी का ज्ञान प्रकट दिवस 21 जून रात्रि का सत्संग 22 जून का भंडारा के रूप में ऊण आश्रम में ही मनाया जाएगा। आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पुण्य का भागीदार बने।
सतनाम।

