उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून (by GR jayaswal )
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजधानी देहरादून के सभी थाने चौकी प्रभारीयो को करेगा सम्मानित

आज / कल दिनांक 12 जून 2024 को अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद भारत के राष्ट्रीय सचिव, गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं बताया कि कल संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह एवं उनकी टीम ने एक संकल्प लेते हुए कहा कि हम अपने संगठन के माध्यम से राजधानी देहरादून के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में सभी थाना प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी फोटो देकर सम्मानित करने का काम करेंगे और अपने समाज को एक साथ लामबन्द करने का काम भी करेगे राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ने बताया कि कल से शुरुआत की है और सबसे पहले नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की फोटो देकर सम्मानित किया, फवारा चौकी इंचार्ज ,कुसुम पुरोहित, थाना कोतवाली, डालनवाला प्रभारी निरीक्षक, श्री राकेश गुसाईं ,करनपुर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश, इन सभी थाना चौकी प्रभारियों संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की फोटो देकर सम्मानित किया और शिष्टाचार भेट की

जायसवाल ने कहा कि ये सब नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी के आशीर्वाद से किया जा रहा है संगठन के माध्यम अपने समाज के लोगो एक मंच पर लाने की छोटी सी पहल की जा रही है इस पहल में माननीय यशपाल आर्य जी हमारे साथ है जायसवाल ने कहा कि आज दौर में मेरे समाज में माननीय यशपाल आर्य जी से बड़ा कोई नेता नही है जो दलित समाज की आवाज को उठा सके ऐसे मात्र एक ही नेता है और वो हैं सिर्फ और सिर्फ यशपाल आर्य जी जो आज हर कही अपने समाज की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं जायसवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब दलित समाज अब नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और आने वाले2027 में माननीय यशपाल आर्य जी को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे
सम्मानित करने वाले पदाधिकारी उपस्थित रहे ,

राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जयपाल सिंह, सचिव राकेश बर्मन, महिला महानगर अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, उपाध्यक्ष, सर्वेश्वरी देवी ,सागर, सोनू सहगल, आदि मौजूद रहे
