उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून,
देहरादून ,नेहरू ग्राम गोलीकांड के बाद गुस्साए स्थानीय 6 नम्बर पुलिया चौक पर लगाया जाम
वाहनों की आवाजाही रोकी
मौके पर भारी पुलिस बल तैनाद
आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कर रहे मांग
16 जून देर रात हुआ था गोलीकांड
रवि बुटोला नाम के व्यक्ति की हुई थी गोलीकांड में मौत
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में कल हुए हुए गोलीकांड के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है । आज सड़क पर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं सड़क को जाम कर दिया है स्थानीय लोग मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
आपको बता दें कि गोली चलाने वाले आरोपी रामवीर को देहरादून पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ दी हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है अब तक पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार हो चुके हैं । पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।
