उत्तराखंड कि आवाज
पैन कार्ड हर नागरिक के लिए जरूरी होता है। चाहे लोन अप्लाई करना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर प्रॉपर्टी खरीदनी हो इन सभी कायों के लिए पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेजों में से एक है। अब सरकार ने इसे और भी आधुनिक और उपयोगी बनाने के लिए Pan Card 2.0 लॉन्च किया है। यह नया पैन कार्ड आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस है।
इसी साल 25 नवंबर को केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स विभाग के पैन 2.0 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत पुराने पैन कार्ड की जगह नए पैन कार्ड बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 1,435 करोड़ रुपये भी आवंटित किए हैं। इसके तहत बने पैन कार्ड पर क्यूआर कोड (QR Code) होंगे।
50 रुपये का शुल्क देकर अपने पैन कार्ड को करा सकते हैं रीप्रिंट
पैन 2.0 के अनुसार, भारतीय पैन कार्डधारक 50 रुपये का शुल्क देकर अपने पैन कार्ड के रीप्रिंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड टैक्सपेयर के रजिस्टर्ड ईमेल और पते पर भेजा जाएगा।
जरुरी नहीं है नया पेन कार्ड लेना.
आयकर विभाग ने साफ किया है कि मौजूदा PAN कार्ड धारकों को PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत नया PAN कार्ड लेना ज़रूरी नहीं है। अगर आपके PAN कार्ड में कोई सुधार करना है, जैसे नाम, जन्मतिथि वगैरह, तो आप मुफ़्त में नया PAN कार्ड PAN 2.0 के तहत अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन जिनके पास पुराने डिज़ाइन वाला सफेद PAN कार्ड या स्मार्ट कार्ड डिज़ाइन वाला PAN कार्ड है, वह भी चलेगा। आपको उससे कोई परेशानी नहीं होगी।
PAN कार्ड 2.0 के फीचर्स और फायदे
आयकर विभाग ने Pan Card 2.0 में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो इसे पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाती हैं।
डिजिटल फॉर्मेट: यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा, जिससे इसे कहीं भी एक्सेस करना आसान होगा।
क्यूआर कोड: कार्ड पर क्यूआर कोड दिया गया है, जिससे फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
तेजी से अपडेट: कार्ड पर क्यूआर कोड होने से कोई भी जानकारी अपडेट करना अब ज्यादा आसान और तेज होगा।
ऑनलाइन एक्सेस: इसे मोबाइल और अन्य डिवाइस पर कहीं भी देखा जा सकता है।
