उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून (BY GR Jayaswal)
आज चकराता रोड देहरादून में किन्नर समाज ने दिखाई मानवता राहगीरों को जल पिलाकर यही सबसे बड़ी समाज सेवा हैं
आज मैडम रजनी रावत एवं उनके चेलो ने देहरादून के चकराता रोड पर स्टॉल लगाकर लोगो को कोल्डड्रिंक की बोतलें और पानी की बोतलें बांटी और लोगों की प्यास बुझाने का काम किया


आजकल बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं लोग जगह जगह स्टॉल लगाकर पानी पिलाने का काम कर रहे
कल काट बंगला में सरकार ने इतनी अधिक गर्मी में लोगो के सर छत का साया छीन लिया है लगभग 26 लोगो के घर पर बुलडोजर चलाकर लोगो को घर से बेघर कर दिया
वहीँ आम जनता लोगो को पानी पिलाकर जीवन दान देने कार्य कर रहे हैं इस समय लोगो के घर तोड़े जा रहे हैं जब ऊपर से बरसात पड़ने वाली है अब ऐसे में गरीब परिवार कहाँ जायेगे
मिली जानकारी के अनुसार कल काट बंगला में घर टूटने के कारण एक महिला को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई आज उस महिला का अंतिम संस्कार किया गया है
वहीँ आज रजनी रावत ने पुन्य का काम किया राहगीरों को रोक रोक कोल्डड्रिंक व पानी की बोतल बांटी इस प्रकार से हर किसी इन्सानियत होनी चाहिए और जनता की सेवा करनी चाहिए रजनी एक समाज सेवी हैं


मैडम रजनी रावत ,चंचल, तानिया, प्रिया, शालू, डिम्पल, गुड़िया आदि लोग उपस्थित रहे
