उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
(By GR jayaswal)
हरिद्वार (25 जून 2024) राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी महानायक माननीय वामन मेश्राम साहेब के निर्देश पर


भाजपा शासित राज्यों में बेगुनाह मुसलमानो की हत्याओं एवं बुलडोजर से बस्तियों को ध्वस्त किए जाने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया

ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश संयोजक राव फाजिल, राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेंद्र श्रमिक, बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मूल निवासी, एवं राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संयोजक पास्टर सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में हाल ही में कहीं गौकसी के नाम पर,कहीं चलती ट्रेनों से बेगुनाह मुसलमानो की हत्या की जा रही है बस्तियों को अवैध बताकर उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त कर देश के मूल निवासियों को खुले आसमान के नीचे मरने पर मजबूर कर दिया
