उत्तराखंड की आवाज़
‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : अब कॉंग्रेस को लाएगे

जो राम को लाए हैं’ गाने वाले कन्हैया मित्तल होंगे कांग्रेस में शामिल! क्यों

जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि जो आपका गाना ही ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ बीजेपी के प्रचार में खूब चला. आप ने भी कहा था कि कांग्रेस ने भी राम को आने से रोका, ऐसे में इतना बड़ा फैसला कैसे? इसपर कन्हैया मित्तल ने कहा, “नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा बल्कि ये कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते तो मैं उनके लिए भी गीत गा देता. लेकिन, अब देश के अंदर लग रहा है कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए. आने वाले यूथ को भी ये समझना चाहिए. ठीक है हम राम को मानते हैं, लेकिन ऐसा तो नहीं की सारे राम विरोधी ही कांग्रेस में हैं. वहां भी राम को चाहने वाले हैं और वहां भी सनातनी लोग हैं. सबके साथ मिलकर काम किया जा सकता है.”
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
