उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, अ,भा,स्वतंत्रता सेनानी संगठन जिला इटावा द्वारा किया गया गया स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा का आयोजन

_______________
अ,भा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिला इकाई इटावा के द्वारा राष्ट्र देवताओं के रूप में पूजित देश के अमर शहीदों,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में नुमायश चौराहे से शहीद स्मारक तक वैनर एवं तिरंगे झंडे लेकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शहीद स्मारक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके राष्ट्रगान किया गया।
इसके साथ ही श्रीमति करुणा गुप्ता की होनहार पुत्री कु,अंजली गुप्ता को स्वास्थ विभाग में सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी के पद पर एवं संगठन के सक्रिय साथी अशोक सोनी निडर को विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, जिला न्यायालय भिंड मध्य प्रदेश द्वारा (पी, एल, वी,) विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किए जाने पर संगठन द्वारा बधाई शुभ कामनाएं देते हुए पुष्पहार,अंगवस्त्र, तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महान वीरांगना श्रीमति प्रेमशिला पांडेय,,राष्ट्रीय प्रवक्ता/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोनी “निडर”,,जिलाध्यक्ष डा,मुनींद्र नाथ दत्त,उपाध्यक्ष श्रीमती करुणा रानी गुप्ता,सचिव श्रीमती गीता दीक्षित,,सुरेश जाटव,,प्रतिमा शंकर दीक्षित,,राजकुमार गुप्ता,,महिपाल सिंह यादव,,ज्योति/विनय सोनी,, प्रिया भदौरिया,,अंजली गुप्ता,,आर्यन गुप्ता,आशीष गुप्ता ने सहभागिता की।
इसके साथ साथ मिशन अमर शहीद अमर जवान के संस्थापक धर्मेंद्र अज्ञानी,,राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुबक्स सिंह,,राष्ट्रीय सचिव सुभाष आचार्य,,ग्वालियर से जिलाध्यक्ष राकेश चौरसिया,,अनिल भारतीय,,भिंड से राकेश सिंह कुशवाह,,ओमप्रकाश कुशवाह,,मदन मोहन पालीवाल,,सुनील शर्मा,,श्रीमति उमा शर्मा,,आशुतोष शर्मा,,एवं अन्य कई साथियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
