रुड़की में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर नाले के अंदर नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गईं लोगो के द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गईं वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थाई लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया हालांकि बताया गया है कि यहां पर पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं
आपको बता दे की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव गंदे नाले मे बहता हुआ मिला जिसको लेकर स्थानी लोगों का वहां पर भारी तादाद में ताता लग गया और स्थानी पुलिस को मामले की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को बाहर निकलवाया और फिलहाल सिविल हॉस्पिटल मोर्चरी में भिजवा दिया है स्थानी लोगों का आरोप है कि यह कारनामे निजी अस्पताल द्वारा किए जाते हैं जो पूरी तरीके से इंसानियत को शर्मसार करते हैं बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से इन निजी अस्पतालों की ऐसी घिनौनी हरकतें लगातार सामने आ रही है
Video Player
