उत्तराखंड की आवाज़
गौरीकुंड में बोलेरो वाहन मन्दाकिनी नदी में समा गया,एक श्रद्धालु की मौत, सात जख्मी
मंदाकिनी में समाई जीप, एक श्रद्धालु की मौत, सात जख्मी


दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। पश्चिम बंगाल के एक तीर्थयात्री का शव को मुनकटिया के समीप मन्दाकिनी नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार दास (68) पुत्र स्व . फोनी भूषण दास निवासी फकीर चन्द पाठक लेन बैली जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव के पंचायतनामा भरा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिह रजवार ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में पिंकी निवासी अयोध्या, आर्यन निवासी अयोध्या, महेश निवासी अयोध्या, सरिता निवासी अयोध्या, विदिशा निवासी कोलकाता, पी. भोमि निवासी कोलकाता, मंजू दास निवासी कोलकाता, दीप पवन निवासी कोलकाता, सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता, सैमोली निवासी कोलकाता, मॉलोनिका दास कोलकाता, सोनिमा दास कोलकाता, राजेश निवासी दिल्ली (चालक), देवासीस दास निवासी कोलकाता सवार थे।
