संत शिरोमणि सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी का जन्मदिन श्री गुरु रविदास आश्रम ग्राम बेहेदेकी की सादाबाद इकबालपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उत्तराखंड की आवाज़ ,
संत शिरोमणि सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी का जन्मदिन श्री गुरु रविदास आश्रम ग्राम बेहेदेकी की सादाबाद इकबालपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून 26092024

अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दीऊन शुक्रताल धाम के संस्थापक अध्यक्ष संत शिरोमणि सतगुरु स्वामी समनदास महाराज जी का जन्मदिन श्री गुरु रविदास आश्रम ग्राम बेहेदेकी की सादाबाद इकबालपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,मिशन के वर्तमान अध्यक्ष संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी महाराज जी का स्वागत आश्रम के प्रबंधक महात्मा चरण दास और वहां की कमेटी और पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश जी ने पगड़ी पगड़ी और फूल माला पहनकर किया संत श्री गुरु सतपाल दास महाराज जी ने समाज को चेताया और बताया की सतगुरु स्वामी समन्दास महाराज जी ने संपूर्ण समाज को मांस मदिरा का त्याग कर कर एक माला में मोती की तरह पहना कर इस समाज को तैयार किया है हमें उनके आश्रमों को डेवलप करना चाहिए उनका सौंदर्य ग्रहण करना चाहिए और आश्रम पर जो प्रबंधक महोदय रहते हैं ग्राम वासियों से उनका सहयोग करने की अपील की है और गुरु गद्दी शुक्रताल में जो कार्य चल रहा है उसे पर अधिक से अधिक दान देने की और शरीर से सेवा करने की समाज से अपील की हैऔर वहां की कमेटी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है

पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश जी ने भी संत श्री गुरु सतपाल दास महाराज जी की प्रशंसा करते हुए कहा है हमारे समाज में पीएचडी की डिग्री से कम लोग ही सम्मानित किए जाते हैं मैं हृदय की गहराई से सतपाल दास महाराज जी का स्वागत अभिनंदन करता हूं और वह मेरे सदैव मार्गदर्शन रहे हैं और आगे भी मेरे मार्गदर्शक रहने के लिए मैं उनसे निवेदन करता हूं ऐसे सन्त धरती पर कभी-कभी आते हैं संत श्री गुरु सतपाल दास महाराज जी ने 34 वर्षों से अपने घर को अपने परिवार को छोड़कर इस समाज की सेवा कर रहे हैं और ब्रह्मचर्य का पालन करके इस जीव को सत्य का मार्गदर्शा रहे हैं
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महात्मा मेहर चन्द , दास जी महात्मा श्री बृजेश दास जी महात्मा रामकुमार जी और कथावाचक मनोज जी कथा वाचक सागर जी पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश जी गांव की सेवादार संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम
सिकंदरपुर भैंसवाल से श्री धर्मेंद्र दास जी श्री ईशमदास जी मांगेराम लाल जी विनोद दास जी ललित कुमार जी गुरु रविदास आश्रम बेहडकी सादाबाद की समाज सत्संग मंडली और समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम में बाढ़-चल कर भाग लिया
By। GR Jayaswal, मुख्य सम्पादक , उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
