प्रेस नोट
*स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम।*
आज दिनांक 05 मई 2024 रविवार को प्रातः 10:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के सामने सिविल लाईन गुरुग्राम में *प्रत्येक माह का प्रथम रविवार प्रातः 10:00 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों देश के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के नाम कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम हरियाणा के सभी सदस्यों एवं माननीय पुर्व सांसद राव इंद्रजीत सिंह, मुकेश शर्मा सदस्य कार्यकारिणी भाजपा के साथ सैकड़ों लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा माननीय राव इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित समुह द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया एवं जय हिंद, भारत माता की जय, बन्दे मातरम तथा स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के नारों से पुरा प्रांगण गुंजायमान हुआ।
आज के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रोग्राम में माननीय इन्द्र जीत सिंह पूर्व सांसद 20 मिनट पहले आए एवं सभी लोगों से परिचय हुआ तथा गुरुग्राम जिले के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के बारे विचार विमर्श हुआ तथा स्वतंत्रता सेनानी प्रांगण को विकसित करने बारे विचार विमर्श हुआ। तथा समिति के कार्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी।
आज के समारोह में मुख्य तोर पर निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया :- कपूर सिंह दलाल अध्यक्ष, सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान महासचिव, लेखराज सिंह राधव खजांची, ईन्दर सिंह हंस, समरजीत सिंह बिलासपुर प्रवक्ता, दीपक बैनीवाल, मनोज टिकली, मास्टर मातादीन यादव, बीर सिंह राधव, राहुल यादव,
राज सिंह हंस, जगदीश झाड़सा, देवेंद्र श्योराण, श्री पाल शर्मा,बलराज हंस (बल्लु) पुरी टीम के साथ,कंवर सिंह, चन्द्र, सभा सिंह तुर्का पुर,अन्जु रानी,योगेश यादव आदि ने भाग लिया।
