
वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका गांधी के सामने बीजेपी ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया
उत्तराखंड की आवाज देहरादून,दिल्ली: भाजपा ने 8 राज्यों की 25 सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार शाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें 24 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल है। भाजपा ने वायनाड सीट से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी से होगा। कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के वि साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
खबर को लाइक और शेयर करें
