उत्तराखंड की आवाज
एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई पुलिस और डीडीआर एफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 20 अक्टूबर 2024

उत्तराखंड की आवाज देहरादून रुद्रप्रयाग। जिले के बेलनी में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बेलनी पुल के नजदीक पहाड़ी से अचानक पैर फिसलने के कारण एक व्यक्ति खाई से होते अलकनंदा नदी किनारे गिर गया। व्यक्ति बेलनी में दुकान संचालित करता था। रात्रि किसी को इस घटना की सूचना नहीं मिल पाई, लेकिन जब व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करते रहे।
एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई पुलिस और डीडीआर एफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला
दुकान के समीप घटनास्थल से उसके चप्पल बरामद हुए। जिससे व्यक्ति के गिरने का शक जाहिर हुआ। इसके बाद नदी किनारे जाकर देखा गया तो व्यक्ति का शव नदी किनारे मिला।
कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय प्रकाश नेगी पुत्र रणजीत सिंह नेगी निवासी ग्राम सतेरा हाल निवासी बेलनी रुद्रप्रयाग की बेलनी में दुकान थी। बीती रात व्यक्ति खाई से नदी किनारे गिर गया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हम अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
