उत्तराखंड कि आवाज
पुलिस ने एक शातिर साधु भैरव गिरी बाबा को ‘ऑपरेशन गायवेदी’ के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह बाबा अवैध हथियार तस्करी का बेताज बादशाह बताया गया है। लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामलो में पुलिस से बचने के लिए उसने साधू का रूप धारण किया था।
राजस्थान के जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए मिडिया बताया कि शातिर साधु भैरव गिरी बाबा को ‘ऑपरेशन गायवेदी’ के तहत गिरफ्तार किया गया है. उस पर लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. उसका असली नाम भीमदान उर्फ भीमगिरी है. वह बीकानेर जिले के देशनोक का रहने वाला है.यह साधु हथियार तस्करी का बेताज बादशाह है और लंबे समय से हथियार तस्करी में लिप्त रहा है. लेकिन जब उसे लगा कि अब वह कभी पकड़ा जा सकता है तो उसने अपना रूप बदल लिया और साधू बन गया.
फिर उसने महाराष्ट्र के नासिक जाकर जादू टोना करना सीखा और यहां वापस आकर पांखड का कारोबार शुरू कर दिया जो चल निकला लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस कि साइकलोन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए साधू के पास से जादू टोने कि बहुत सी सामग्री बरामद हुईं हैं।
