उत्तराखंड कि आवाज
कांग्रेस प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने पार्टी आलाकमान से राजीव महर्षि को कांग्रेस से मेयर पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने आलाकमान से कहा है कि कांग्रेस पिछले कई बार से देहरादून नगर निगम में सत्ता बदलने की कोशिश कर चुकी है लेकिन सफलता नहीं पा सकी। जिसका मुख्य कारण सही और लोकप्रिय प्रतयाशी को मैदान में नहीं उतारना रहा है।
उन्होंने कहा इस बार देहरादून कि जनता और पार्टी कार्यकर्ता राजीव महर्षि को प्रतिनिधि के रूप में चाहते हैं. और राजीव महर्षि लगातार कई वर्षों से देहरादून निगम क्षेत्र में पार्टी प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय होने के साथ साथ आमजन और व्यापारी वर्ग में भी लोकप्रिय है।

जायसवाल ने कहा कि अगर पार्टी मेयर प्रतयाशी के रूप में राजीव महर्षि को मैदान में उतारती है तो निश्चित ही भाजपा चारों खाने चित्त हो जाएगी और देहरादून निगम नया इतिहास लिखेगा।
