देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे प्रोपटी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने की छापेमारी।
आज सुबह करीब चार बजे 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम ने राजीव जैन के घर चमन बिहार पहुचकर छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान राजीव जैन के घर से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।
