हरिद्वार : श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को रक्त से पत्र लिखकर अपनी पीडा़ वयक्त करते हुए हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजित करने कि अनुमति मांगी है।
मुख्यमंत्री को रक्त से लिखे पत्र में उन्होंने लिखा वह और उनके साथी बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित भारत में हिंदुओं के चल रहे नृशंस नरसंहार से व्यथित होकर उनकी पीड़ा को दुनिया भर तक पहुंचाने के लिए माया देवी मंदिर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में 19, 20 और 21 दिसंबर को विश्व धर्म संसद का आयोजन कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन जबरदस्ती उनसे धर्म संसद के लिए अनुमति लेने का दबाव बना रहा है।
उन्होंनें पत्र में लिखा है कि हमारा यह आयोजन किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं बल्कि अखाड़े के मुख्यालय पर हो रहा है और इस आयोजन में भीड़ एकत्रित करके शक्ति प्रदर्शन करने का कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है।
