देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सत्ता पक्ष पर निकाय चुनावों के लिए जारी की गई आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है।
कांग्रेस भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए आर्य ने कहा कि धामी सरकार ने आरक्षण की प्रक्रिया में मानकों की अनदेखी की है, सत्ता पक्ष के नेता और विधायक ही आरक्षण नीति से खुश नहीं है और वह इस आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं स्थिति स्पष्ट नहीं है। शुरुआत से ही सरकार के नुमाइंदों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में उद्यान घोटाले पर भी सरकार को घेरा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि सरकार सीबीआई के बजाए कुमाऊं कमिश्नर से जांच कराने जा रही है। इससे साफ़ जाहिर है कि भाजपा इस मामले में संलिप्त चेहरों को बचाने की कवायद कर रही है।
