उत्तराखंड कि आवाज
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में छिप कर रह रहे तीन खालिस्तानी आतंकीयो को यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया हैं। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।
आज सोमवार कि सुबह सुबह यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के इस जॉइंट ऑपरेशन में डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुलासा करते हुए एक टीवी चैनल को बताया कि एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सदस्य थे। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं। तीनों ने कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। तीनों आतंकी की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है।
एके 47 समेत कई हथियार बरामद
यह एनकांउटर पूरनपुर इलाके में हुआ है। तीनों आतंकियों की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम यूपी पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रही थी। डीजीपी ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि तीनों दुर्दांत अपराधी गुरदासपुर के रहने वाले थे। उनके पास से दो एके 47 गन एवं दो ग्लॉक पिस्टल की बरामदगी हुई है। साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों अपराधी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।
आतंकियों के नाम
1- गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
2- वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
3- जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
