हरिद्वार : शिकायत पर बिजली चोरी रोकने और अधिक बिल होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता (विधुत विभाग) के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ऊर्जा निगम फीडर पथरी के अवर अभियंता दिवाकर मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते गुरुवार को शिकायत पर बिजली चोरी रोकने और अधिक बिल होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पथरी क्षेत्र के खिसुपुरा गए थे। जहाँ कार्रवाई के दौरान गाँव के हासिम, कासिम, जाहिद पुत्रगण बंदा, फारूक, आमिर पुत्रगण जाहिद ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कि और कार्रवाई के करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
