उत्तराखंड कि आवाज
डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद पर गाजियाबाद पुलिस कि साइबर सेल ने विश्व धर्म संसद की वेबसाइट बनाकर उसमें दूसरे धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
साइबर क्राइम थाने के दारोगा ध्रुव नारायण ने शिकायत में बताया है कि वर्ल्ड रिलिजियस कन्वेंशन की वेबसाइट पर दूसरे धर्म की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। यति नरसिंहानंद की ओर से बनाई गई इस वेबसाइट पर धर्म विशेष के विरुद्ध विद्वेष फैलाने का काम किया गया है, जिससे समाज में शांति और कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई है।
बता दे कि स्वामी यति नरसिंहानंद का विवादित बयानबाजी से पुराना नाता है। वह अक्सर अपने धार्मिक कार्यक्रमों में समुदाय बिशेष पर बिवादित टिप्पणी करने से नहीं चूकते। हाल ही में कुछ दिन पूर्व उन्होंने गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद का आयोजन करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन पुलिस अनुमति नहीं मिलने के आयोजन नहीं हो पाया, उसके बाद उनहोंने हरिद्वार में धर्म संसद आयोजित करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने भी कार्यक्रम आयोजित करने किअनुमति नहीं दी। अब यति नरसिंहानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन करने की घोषणा की है।
