उत्तराखंड की आवाज़
आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा की एक बैठक अम्बेडकर भवन सेवला कला देहरादून मे आयोजित की गई
आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा की बैठक आज दिनांक 22-12-2024 को अम्बेडकर भवन सेवला कलां देहरादून में मोर्चा के संयोजक एवं राष्ट्रीय चैयरमेन, नेशनल एक्सन फोरम फॉर सोशल जस्टिस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की:-
1-श्री दलिप चन्द आर्य- अध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग वैचारिक महा सभा
2- श्री कर्म राम- अध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संध देहरादून।
3- श्री जयपाल सिंह – अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड।
4- श्री हीरा लाल प्रदेश संरक्षक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ।
5 श्री चंद्रपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ।
6 श्री बंटी सूर्यवंशी – अध्यक्ष अम्बेडकर महा सभा,डीएल रोड़ देहरादून।
7- श्री जगराम पूर्व डी एसपी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता।
8- श्री राव नसीम अहमद – उपाध्यक्ष, नेशनल एक्सन फ़ोरम फांर सोशल जस्टिस।
9- जस्टिस कांता प्रसाद – पूर्व रजिस्टर नैनीताल हाईकोर्ट।
10- डॉ एच पी यादव – अध्य्क्ष यादव महासभा, उत्तराखंड।
11- ई चन्द्र लाल भारती – महासचिव उत्तराखंड कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड।
10 श्री तारा चंद -अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर विकास संघ. एवं रविदास महा सभा माजरा।
11- श्री बीरबल सिंह -प्रमुख महां सचिव, एस सी एस टी एसोसिएशन, UPCL, UJVN पिटकुल।
12- श्री एस के कर्णवाल- पूर्व महा प्रबंधक, ONGC
13- श्री तिलक राम- पूर्व अध्यक्ष SC/ST एसोसिएशन, ONGC
14- डॉ चन्द्र शेखर – उपाध्यक्ष, कर्मचारी फेडरेशन
15- श्री द्वारिका यादव- सदस्य यादव महा सभा
16- श्री नत्थू सिंह रवि – अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर सभा
17- श्री करम चंद अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर विकास समिति, सेवालाल कलां
18- श्री विक्रम सिंह – अध्यक्ष सेवालाल कलां समिति.
श्री अजीत सिंह, श्री आर ए सिद्दीक़ी, डॉ जीतेन्द्र बुटोलिए, श्री रमेश चंद, श्री बीर सिंह, श्री हरीश चंद निमेष
एवं विभिन्न संगठनों के लगभग 40-50 पदाधिकारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
सर्व सम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए
1- भारत की आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर भारत की संसद में चर्चा के दौरान राज्यसभा में श्री अमित शाह, गृहमंत्री भारत सरकार ने चर्चा करते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपमानित करते हुए कहा कि एक फैसन सा हो गया – अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर, अम्बेडकर। यदि इतनी बार भगवान का नाम ले लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता।
बाबा साहेब के उपरोक्त अपमान पर बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध प्रकट करते हुए श्री अमित शाह की निंदा की, साथ ही निर्णय लिया गया कि श्री अमित शाह को गृह मंत्री पद से हटाने या बर्खास्त करने का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा जाए,यह भी निर्णय लिया गया कि इस ज्ञापन को जुलूस के रूप में शामिल होकर प्रदर्शन करते हुए 28 दिसंबर को जिला अधिकारी, देहरादून के माध्यम से भेजा जाए।
2- निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में स्थापित सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों के संगठनों, यूनियनो, फैडरेशन, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यको के पदाधिकारियों से इस प्रदर्शन में सामिल होने की अपील की जाए, इस प्रदर्शन को आयोजित करने व अन्य अधिकार संरक्षण दल को दिया गया।
3- निर्णय लिया गया कि
इस सम्बन्ध में प्रेस मीडिया को भी अवगत कराया जाए, इसके लिए दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को पूर्वाह्न् 12-30 बजे उत्तराखंड प्रेस क्लब देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
4- निर्णय लिया गया कि दिनांक 28 दिसम्बर (शनिवार) को प्रातः 11.00 बजे प्रेड ग्राऊण्ड देहरादून में सभी संगठनों के साथी एकत्र होकर जिला अधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे,यह भी निर्णय लिया गया कि विरोध रैली शान्ति पूर्ण रूप से संचालित होगी तथा रैली का रूट पदाधिकारीगण निर्धारित कर सूचित करेंगे।
अन्त में सभी साथियों से अनुरोध किया गया हैं कि वह रैली को विशाल रूप देने हेतु प्रयास करें, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आर्थिक सहायता देने का भी कष्ट करें,आप आर्थिक सहायता श्री सी पी सिंह जी को देने हेतु संपर्क करे।
बैठक अध्यक्ष महोदय व उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए समाप्त हुई।
सी पी सिंह
सह संयोजक, आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा
एवं
राष्ट्रीय महासचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ।
