उत्तराखंड की आवाज
डॉक्टर अंबेडकर का अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह जनता से माफी मांगो नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन , भीम आर्मी

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

आज दिनांक 23 दिसंबर 2024 को भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अमित शाह गृहमंत्री ने जो बयान बाजी संसद में बाबा साहब के प्रति जाहिर की थी वह बयान बाजी बहुत ही शर्मनाक है अमित शाह ने कहा था कि डॉक्टर अंबेडकर एक फैशन बन गया है अंबेडकर अंबेडकर यह कोई भगवान है अगर अगर इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्म भी सुधर जाते हैं मैं भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह जो भारत के गृहमंत्री हैं उनसे कहना चाहता हूं कि गृहमंत्री जी आप अगर इस पद पर विराजमान है तो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के लिखे हुए संविधान की बदौलत ही आप गृहमंत्री बने हुए हैं नहीं तो आपकी कोई औकात नहीं थी कि आप गृहमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो जाते हैं भीम आर्मी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और पूरे देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जब तक अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो देश की जनता और शेड्यूल कास्ट के लोग अमित शाह के खिलाफ धरना प्रसन्न करते रहेंगे पूरे देश में पुतले जलाते रहेंगे लेकिन अमित शाह को माफी मांगनी ही होगी अमित शाह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से बड़े नहीं है जो इस तरह के बयान बाजी कर रहे हैं संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के दलित कुचले गरीब मजदूर एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक एवं अमित शाह जैसे लोगों के भी भगवान ही है क्योंकि संविधान के द्वारा ही अमित शाह को गृहमंत्री की कुर्सी प्राप्त हुई है और नरेंद्र मोदी जी को भी प्रधानमंत्री कुर्सी संविधान की बदौलत थी मिली है सब का यह बयान पूरी बीजेपी पार्टी की मानसिकता पर निर्भर करता है कि कितनी गंदी मानसिकता रखते हैं भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल कुमार आजाद ने कहा कि भाजपा के लोग भाजपा के नेता वैसे तो बाबा साहब की जयंती पूरे साल मनाने की बात करते हैं लेकिन असली जो दिल में छुपी हुई बात है वह सामने आ ही गई भाजपा के दिल में क्या है मुंह में राम बगल में छुरी जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सभी पार्टियों बाबा साहब की फोटो लगाकर बाबा साहब के नाम पर दलित समाज से वोट मांगते हैं बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के दिन सभी नेता बाबा साहब के चरणों में माथा टेकते दिखाई देते हैं लेकिन उनके दिलों दिमाग में कुछ और ही चलता रहता है अगर अमित शाह या नरेंद्र मोदी की सरकार को थोड़ी भी शर्म बाकी है तो अमित शाह से कहे कि वह सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगे और स्पष्ट शब्दों में कहे की जो मुझसे भूल हुई है उसे क्षमा करें और मैं बाबा साहब का अपमान कभी भविष्य में नहीं करूंगा और ना ही किसी और महान पुरुष या किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करेंगे
