देहरादून : स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य में डयूटी से गायब 160 सरकारी डॉक्टरों की बर्खास्तगी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डॉ.धन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इस संदर्भ में आदेश किए जाएंगे।
बता दे कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में तैनात कई डॉक्टर लबें समय से लगातार बिना शासन की अनुमति के या कुछ पीजी कोर्स के नाम पर गायब हो रहे हैं। कई डाक्टर तो पीजी कोर्स पूरा होने के बाद भी मूल तैनाती स्थल पर नहीं लौटे। इस वजह से अस्पताल में डॉक्टर का पद तो भरा है लेकिन मरीजों के इलाज के लिए वास्तव में कोई डॉक्टर नहीं है। इसको मध्यनजर रखते हुए शासन 160 सरकारी डॉक्टरों की बर्खास्तगी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
