उत्तराखंड की आवाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में जनसभा तो हरबर्टपुर में रोड शो और जनसभा को संबोधित कर अध्यक्ष व सभासदों के लिए वोट मांगे

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून,विकासनगर। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में जनसभा तो हरबर्टपुर में रोड शो और जनसभा को संबोधित कर अध्यक्ष व सभासदों के लिए वोट मांगे। हरबर्टपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो और जनसभा में जनसैलाव उमड़ा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और नगर पंचायत और पालिकाओं में भी भाजपा की सरकार बनानी है। ट्रिपल इंजन सरकार रहेगी तो विकास का पहिए तेजी से दौड़ेगा। भूल से भी अगर कहीं कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए तो वह पांच साल तक बहाने बनाते रहेंगे।
उन्होंने अपील की कि सभी जगह भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना है। सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में नगर पंचायत अध्यक्ष भगत सिंह राठौर और वार्ड सदस्यों के समर्थन में जनसभा आयोजित की। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनती है पंचायत में विकास के कार्य होंगे।
इस दौरान उन्होंने शीशमबाड़ा में कूड़ा निस्तारण प्लांट की ओर से लोगों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने नगर में खेल ग्राउंड बनाने, शिवनगर और अंबेडकर नगर में बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही। विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सेलाकुई में करोड़ों के विकास के कार्य होने हैं। जिसमें बाढ़ सुरक्षा, ,सड़क,स्ट्रीट लाइटों के कार्य हैं। अगर ट्रिपल इंजन की सरकार बनती है तो यह कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे।
इस दौरान जिलाअध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भगत सिंह राठौड़, वार्ड के सभासद विनोद कुमार, किरण पंवार ,राजेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रियंका गोसाई, नरगिस कश्यप, अनिल नौटियाल, उर्मिला देवी, ममता ठाकुर ,मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।
