श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माणाधीन मलेथा स्टेशन में आग लगने से बड़ा हादसा होने से टल गया.आग लगने की सूचना से मौके पर पहुचीं फायर ब्रिगेड एवं कीर्तिनगर पुलिस और रेलवे प्रोजेक्ट कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 4 बजे की बताई जा रही है. जहाँ मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत् कर्मचारियों के रहने के लिए बनाई गई करीब 8 हट्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, आग लगने से कर्मचारियों का हट्स में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. इसके साथ ही आग की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें भी स्वाहा हो गई.
गनीमत रही कि घटना के वक्त हट्स में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, नहीं तो बडी़ जनहानि भी हो सकती थी।
