नगर निगम चुनाव वार्ड 30 से काग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी सोनू लाला बने जनता की पहली पसंद मिल रहा अपार सर्मथन.
हरिद्वार: वार्ड 30 से काग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी सोनू लाला के पक्ष में आज बजरी वाला में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थिति हुऐ, सभा में लोगों ने स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की और समाधान के लिए सुझाव भी दिये। उसके बाद पार्षद पद प्रत्याशी सोनू लाला ने कहा कि जनता के आपार सर्मथन से जब वह पार्षद बनेगें तो आने वाले 5 सालों में अपने इस वार्ड को उत्तराखंड का सबसे सुंदर और अग्रणीय व विकसित वार्ड बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


