उत्तराखंड की आवाज
केदारनाथ धाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है केदारनाथ धाम में करीब दो फीट नई बर्फ गिरी है


शुक्रवार रात से जारी बर्फबारी शनिवार को भी हुई, जबकि रविवार को भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम के साथ ही हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने से दोबारा ठंड बढ़ गई है। लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता विनय ¨झक्वाण ने बताया कि भीमबली में विभाग के मजदूर हैं।
केदारनाथ धाम और आसपास में रविवार दोपहर बाद भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दो दिनों से बर्फबारी के चलते करीब दो फीट नई बर्फ गिरी है। वहीं दूसरी ओर बर्फबारी होने से केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। धाम में आईटीबीपी के जवान सुरक्षा में तैनात है। इसके अलावा कुछ साधु-संत में रह रहे हैं, जो बाबा की भक्ति में लीन हैं
