उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड की आवाज देहरादून मे बामसेफ के आफसूट संगठनों के कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय बैठक देहरादून के सेवला कला के अंबेडकर भवन में सम्पन्न हुई

बामसेफ के प्रदेश प्रभारी माननीय हेम सिंह राहुल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
9 अप्रैल 2025 को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन और 1 जुलाई के भारत बंद को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।
बामसेफ के प्रदेश प्रभारी माननीय हेम सिंह राहुल ने केंद्रीय मुद्दे (मूल निवासी महापुरुष डॉ आंबेडकर के अपमान के विरोध में, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना न कराने के विरोध में, आधुनिक मनुस्मृति ईवीएम के विरोध में) एवं राज्य स्तरीय मुद्दे (भारतीय मूल निवासी ईसाइयों पर षड्यंत्र के तहत किया जा रहे अन्याय- अत्याचारों के विरोध में, भारतीय मूल निवासी मुस्लिम समाज पर षड्यंत्र के तहत किया जा रहे अन्याय- अत्याचारों के विरोध में, भारतीय संविधान विरोधी, मूल निवासी बहुजन समाज विरोधी यूसीसी के विरोध में, निरस्त किए गए पट्टों को बहाल कराने के लिए, निजी क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी न देने के विरोध में, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू न करने के विरोध में और प्रमोशन में आरक्षण न करने के विरोध में आदि जनहित के मुद्दों को लेकर 9 अप्रैल को जेल भरो और एक जुलाई को भारत बंद को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में मूल निवासी बहुजन समाज जोड़ो परिवर्तन यात्रा निकालकर मुद्दों से प्रभावित लोगों से अपील की जाएगी।
जय भीम -जय मूलनिवासी

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
