उत्तराखंड की आवाज
धर्मांतरण मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना छांगुर बाबा गिरफ्तार

उत्तराखंड की आवाज देहरादून,लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है। एटीएस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जलालुद्दीन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ ही महिला सहअभियुक्ता नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया है,
छांगुर बाबा पर विदेशी फंडिंग के जरिए गरीब, असहाय और युवतियों का ब्रेनवॉश कर इस्लाम धर्म स्वीकार कराने का गंभीर आरोप है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें और मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जांच में बेहद चौकानें वाले खुलासे हुए हैं। अलग-अलग जाति और धर्म की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने पर गिरोह को लाखों रुपये मिलते थे,
बलरामपुर के थाना गैंडास बुजुर्ग अंतर्गत ग्राम रेहरा माफी निवासी छांगुर बाबा को एटीएस ने उसके वर्तमान ठिकाने ग्राम मधपुर से गिरफ्तार किया है। वह खुद को पीर बाबा और सूफी बताकर बाबा जलालुद्दीन के नाम से चांद औलिया दरगाह के बदल में रह रहा था। जांच में सामने आया कि ब्राह्मण, क्षत्रिय और सिख लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने पर गिरोह को 15 लाख रु मिलते थे
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार को लाइक और शेयर करें विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें
