उत्तराखंड की आवाज
कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार में पार्किंग स्थलों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम-एसएसपी ने किया निरक्षण

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप, पंतदीप पार्किंग, कांगड़ा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान कांगड़ा पुल के पास अवैध रूप से लगी दुकानों और अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
