उत्तराखंड की आवाज
छात्रों की गूंज’ की सफलता पर कांग्रेस की धन्यवाद प्रेस वार्ता, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशान

कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे गंभीर विषयों पर छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय उन हजारों युवाओं को जाता है, जिन्होंने विपरीत मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
