मुंह बोली बहन रूही अंजुम ने रोहित गौतम को बांधी राखी हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे का दिया संदेश
उत्तराखंड की आवाज देहरादून सहारनपुर हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे की राखी-मुँह बोली बहन रूही अंजुम ने अपने भाई रोहित गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु रविदास सेना भारत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र – रक्षाबंधन पर हिंदू-मुस्लिम एकता, प्रेम, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश कर दिया मानवता का संदेश…
सहारनपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने अपने मुंह बोले भाई रोहित गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु रविदास सेना भारत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की – भाई-बहन के इस रिश्ते में वर्षों से चली आ रही परंपरा और अपनापन एक बार फिर देखने को मिला , लेकिन रक्षाबंधन का पर्व आते ही अपनी बहन रूही अंजुम के प्रति स्नेह और रिश्ते की मिठास उन्हें इस खास दिन घर खींच लाती है – यह रिश्ता सिर्फ एक भाई और बहन के प्यार की कहानी नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत पहचान है – राखी का यह पवित्र धागा बताता है कि रिश्ते धर्म देखकर नहीं, दिल देखकर बनते हैं – आज जब नफरत की दीवारें खड़ी करने की कोशिशें होती हैं, ऐसे रिश्ते मोहब्बत का पैगाम देते हैं। रोहित गौतम और रूही अंजुम भाई-बहन का रिश्ता समाज को यही संदेश देता है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म और भाईचारे से खूबसूरत कोई रिश्ता नहीं होता है! इस अवसर पर भाई रोहित गौतम ने बहन रूही अंजुम को 2027 में विधायक बनने का आशीर्वाद दिया।