उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड के कद्दावर नेताओं में शुमार नेता विपक्ष यशपाल आर्य से आज उनके आवास पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद एवं रोशनी जन सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर उन्हें बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा भेंट की।
मुलुाकात मे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण माँगरिया के मार्गदर्शन अनुसार पूरे उत्तराखंड में दलित समाज को एक साथ एक मंच पर एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है और इसकी शुरूआत राजधानी देहरादून से की जा चुकी है।

प्रेमसिंह ने नेता यशपाल आर्य जी को बताया कि दलित समाज को एक मंच पर एकत्रित करने का मुख्य कारण दलित समाज के हकों की लड़ाई लड़ना है प्रेम सिंह ने कहा कि दलित समाज अभी बटा हुआ है जिस कारण देश एवं प्रदेशों के सत्ताधारियों को नजर नहीं आ रहा, और सत्ताधारी दलित समाज के हको से खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं । संगठन के महासचिव जयपाल सिंह ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम जब तक अपने समाज के लोगो को एक मंच पर नही लायेंगे तबतक इस कार्वे को रुकने नही देंगें।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव गीता राम जयसवाल ने कहा कि माननीय यशपाल आर्य जी समाज के कदावर नेता होने के साथ साथ व्यवहार के धनी भी है आर्य जी जन जन की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
यशपाल आर्य ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद एवं रोशनी जन सेवा संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह जनहित के हर अच्छे कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है और जनता के साथ हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
यशपाल आर्य ने संगठन के पदाधिकारी को आश्वावासित किया कि वह अपने समाज के लिए संघर्ष करते रहे और समाज के लोगों को एकजुट करने का हर सम्भव प्रयास करें इसके लिए उनका पूर्ण सहयोग हमेशा साथ रहेगा।
